Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

बीएमसी चुनाव में उंगली पर लगी स्याही को लेकर बढ़ा विवा*द

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इस समय मुंबई सहित 29 नगर निगम चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच शिकायतें सामने आ रही हैं कि मतदाताओं की उंगली पर लगाई गई स्याही का निशान मिट रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि नेल पॉलिश रिमूवर से यह स्याही हटाई जा सकती है। बीबीसी मराठी ने भी इसकी जांच की और पाया कि उंगली पर लगी स्याही नेल पॉलिश रिमूवर से वाकई मिटाई जा सकती है।

Controversy over ink on fingers during BMC elections in mumbai

चुनाव आयोग ने इस बारे में एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया है स्याही की जगह पेन मार्कर का इस्तेमाल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज ठाकरे ने कहा कि पहले जो स्याही इस्तेमाल होती थी, उसकी जगह अब नई पेन लाई गई है, और इस नई पेन को लेकर शिकायतें आ रही हैं। अगर हाथ पर सैनिटाइजर लगाया जाए, तो स्याही मिट जाती है। अब हालत यह है कि स्याही लगवाओ, बाहर जाओ, उसे पोंछो और फिर अंदर जाकर दोबारा वोट डालो, यही एकमात्र रास्ता बचा है। प्रचार को लेकर भी एक नया नियम लागू किया गया है।

इससे साफ होता है कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार कुछ भी कर सकती है। ऐसे धो*खाधड़ी वाले तरीकों से अगर कोई सत्ता में आता है, तो हम उसे चुनाव नहीं कहते। इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि मतदाताओं में भ्र*म पैदा करने के लिए उंगली पर लगाई गई स्याही को हटाने की कोशिश करना गलत कृत्य है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति उंगली से स्याही मिटाकर किसी भी तरह की ग*ड़बड़ी करने की कोशिश करता है, तो भी ऐसे मतदाता को दोबारा मतदान करने से रोकने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

Young man Health after eating Manchurian-Kadhai Paneer, brother and friend in critical condition

मंचूरियन-कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौ*त, भाई और दोस्त की हालत गंभीर

बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !