इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और मृ*तकों के परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुलाकात की है। राहुल गांधी ने इसके बाद कहा कि जो इससे प्रभावित हुए हैं, उनसे मुलाकात हुई। जब राहुल गांधी मीडिया से बात कर रहे थे तो इस दौरान उनके साथ मृ*तक के परिवार के लोग भी थे। राहुल गांधी ने कहा कि ये कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दी जाएगी, लेकिन ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है।
इसमें पीने का पानी नहीं है और लोगों को ड*राया जा रहा है। दरअसल, इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जा*न चली गई थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता और पानी पीकर लोग म*रते हैं। उन्होंने कहा कि सराकार की जिम्मेदारी है कि पानी साफ हो और कम प्रदूषण हो, लेकिन सरकार ये जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
