Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

प्रॉपर्टी डीलर कोटा में बना चोर, ज्वेलरी शॉप से पत्नी के साथ चुराया मंगलसूत्र

कोटा: पंजाब का प्रॉपर्टी डीलर पत्नी के साथ घूमने निकला था, और लालच में ऐसा फंसा कि वह सीधे थाने ही पहुंच गया। कोटा के स्वर्ण-रजत मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान से मंगलसूत्र चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिर*फ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चुराया हुआ मंगलसूत्र भी बरामद किया है। कोतवाली थाना पुलिस अधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि आरोपी पति राजीव कुमार पंजाब में प्रॉपर्टी का काम करता है। वह अपनी पत्नी सानिया के साथ घूमने निकला था। गत 11 जनवरी को दोनों जयपुर पहुंचे और इसके बाद भोपाल जाने का प्लान था।

 

Punjab Property dealer husband wife jewelley kota police news 18 Jan 26

 

 

रास्ते में कोटा घूमने का मन हुआ तो दोनों यहीं रुक गए। इसी दौरान सानिया के कान की एक बाली टूट गई, जिसे ठीक कराने के लिए वे सर्राफा बाजार पहुंचे थे। पति-पत्नी 15 जनवरी को स्वर्ण-रजत मार्केट स्थित नेहा ज्वेलर्स पर ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने खुद को दुबई से शादी के लिए कोटा आया बताया और सोने के गहने देखने लगे। जब दुकानदार ने छोटा मंगलसूत्र दिखाने के लिए बॉक्स में चार पीस निकाले, तभी महिला ने मौका देखकर करीब 8 ग्राम वजनी मंगलसूत्र अपने पर्स में रख लिया। दोनों एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर दुकान से चले गए और वापस नहीं लौटे।

 

 

 

दुकानदार ने जब बॉक्स खोला तो उसमें से एक मंगलसूत्र गायब था। इसके बाद दुकानदार चंद्रशेखर सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला मंगलसूत्र पर्स में रखते हुए साफ नजर आ रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद आरोपी भीमगंजमंडी स्थित एक होटल में रुके थे, जहां उन्होंने अपनी आईडी दी थी।

 

 

इसी से पुलिस को अहम सुराग मिला। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में कोतवाली एसएचओ महेंद्र मारू की टीम ने फोन ट्रेसिंग कर लोकेशन भिवाड़ी की ओर पाई। राजस्थान-हरियाणा सीमा पर नाकाबंदी कर दंपती को डिटेन किया गया। कोटा लाकर पूछताछ के बाद चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !