Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

फोटो और चित्रकारी के जरिए दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन शनिवार को जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में तीन दिवसीय रणथंभौर कला शिविर शुरू हुआ। वन्यजीवों की आकर्षक फोटोग्राफ की प्रदर्शनी के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों के चित्रकारों की जीवन्त कला अभिव्यक्ति का यह आयोजन सोमवार तक जारी रहेगा। स्थानीय फोटोग्राफर और क्यूरेटर विजय कुमावत ने बताया कि यह शिविर कला के जरिए वन्यजीव संरक्षण थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

 

Message of wildlife conservation given through photos and paintings in sawai madhopur

 

 

इसमें जिले के फोटोग्राफर और चित्रकार सहित अन्य जिलों और हैदराबाद के चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें स्कूली विद्यार्थी भी रंगों और ब्रश के जरिए अपने विचारों की अभिव्यक्ति के गुर सीख रहे हैं। शिविर में प्रतिभागी चित्तौडगढ़ निवासी चित्रकार डॉ. मुकेश शर्मा कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को एक बेहतरीन विचार मानते हैं। बूंदी के सुनील कुमार जांगिड़ भी अपने चित्रों में वन्य जीवन को अभिव्यक्त करते हैं और इस विषय पर शिविर में भागीदार बने हैं। इसी थीम पर 30 वर्षों के चित्रकारी कर रहे स्थानीय चित्रकार ओम प्रकाश महावर को कई वर्ष में पहली बार किसी कला शिविर में भाग लेने का अवसर मिला है।

.

 

 

 

अजमेर निवासी माण्डना चित्रकार कला शिविर में कन्टमपरेरी और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के अलग-अलग माण्डना चित्र शैलियों के मिश्रण की नई अभिव्यक्ति का प्रदर्शन कर रहे है। जयपुर के कैलीग्राफी और चित्र विशेषज्ञ हरि शंकर बालोठिया 76 वर्ष की उम्र में भी ब्रश और कलम पर अपनी पकड़ का बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। कुमावत के अनुसार, जिला प्रशासन ने कलाकारों की नई पीढ़ी को चित्रकारी के अपने हुनर को और अधिक निखारने का अवसर देने के लिए यह कला शिविर आयोजित किया है। इस तीन दिवसीय आयोजन का सर्वाधिक लाभ उन सैंकड़ों बच्चों को मिलेगा जो अनुभवी चित्रकारों की सहायता से चित्रकारी की भाषा की बारीकियां सीखेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !