जमियत उलमा ए हिन्द सवाई माधोपुर की और से आज दौसा रोड स्थित कारागृह सवाई माधोपुर में मौलाना अब्दुल हमीद क़ासमी, मौलाना नोमान क़ासमी, मौलाना अबसार अहमद नदवी, मौलाना आरिफ इशाअति, मौलाना अब्दुर्रज्जाक, हाफिज हिफ्ज़ुर्रहमान, हाफिज साजिद के नेतृत्व में फल वितरित किये गए।
कारागृह के प्रभारी श्योजीराम मीना ने इस कार्य की सराहना की एवं जमियत उलेमा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष जामित उलमा ए हिन्द मौलाना अब्दुल हमीद के निर्देश की पालना करते हुवे मौलाना अबसार अहमद नदवी ने सभी जमियत के सदस्यों से आग्रह किया की ऐसे कल्याणकारी कार्यों के लिए हर समय तैयार रहे।

इस मौके पर अज़हरुद्दीन, फिरोज, अनीस खान, आदि लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मौलाना नोमान क़ासमी ने सभी विचारधीन केदियों को संबोधित करते हुवे कहा की भूतकाल में हुवे ग़लत कार्यों को भूलते हुवे भविष्य काल में रिहाई पाने के बाद मुल्क का अच्छा शहरी अपने आपको बनाने की कोशिस करे। मौलाना अब्दुल हमीद क़ासमी जिलाध्यक्ष जमीअत उलेमा हिन्द ने इस अवसर पर गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर कैदी जो 5000 रुपये आर्थिक दंड अदा नहीं कर पा रहे हैं और इसके कारण जेल में बंद हैं उन्हें सहायता की घोषणा की है ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया