Saturday , 5 September 2026
Breaking News

युवक ने मौसेरी बहन से किया रेप, अश्लील फोटो खींचे, बनाया वीडियो

सवाई माधोपुर जिले में एक युवक ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। आरोपी युवक ने अपनी सगी मौसेरी बहन से न केवल रेप किया, बल्कि उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना लिया। बाद में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गंगापुर सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को रिया अस्पताल के पास सालोदा से गिरफ्तार कर लिया है व उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक किशोरलाल ने बताया कि आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Young man raped his cousin took pornographic photos made videos

युवती को दोस्त के पास ले गया:-

पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने अपने साडू को कुछ पैसे उधार दिए थे। हाल ही में युवती की मौसी का बेटा उधारी के पैसे देने के लिए गंगापुर सिटी आया। उसने अपनी मौसी को फोन करके पैसे लेने के लिए किसी को बस स्टैंड भेजने को कहा। इस पर उसकी मौसी ने युवती को बस स्टैंड पैसे लेने भेज दिया। वहां पहुंचने पर युवती के मौसी के भाई ने कहा कि पैसे उसके दोस्त के पास रखे हैं। उससे लेकर देगा। यह कहकर आरोपी युवती को टेम्पो में बैठाकर उसे उदई मोड़ ले गया।

सुनसान जगह ले जाकर किया रेप:-

वहां उसका दोस्त नेतराम उर्फ नेता बैरवा मोटरसाइकिल लेकर मिला। वह दोनों को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठकर सालोदा मोड़ की तरफ सुनसान जगह ले गया, वहां आरोपी युवती को डरा धमकाकर सरसों के खेत में ले गया और उससे रेप किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींचे और उसका वीडिया बना लिया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी का दोस्त नेता बैरवा वहीं नजदीक ही खड़ा रहा।

फ़ोटो ओर वीडियो वायरल करने की दी धमकी:-
आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके फ़ोटो ओर वीडियो वायरल कर देगा। उसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता और उसके परिजन गंगापुर सिटी थाने पहुंचे और रेप का मामला दर्ज करवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !