भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर इलाके के बालाजी नगर में रविवार सुबह एक महिला का सामना लेपर्ड से हो गया। अचानक हुए ह*मले के बाद महिला ने करीब तीन मिनट तक बहादुरी से लेपर्ड का मुकाबला किया। इस दौरान महिला ने अपने पास मौजूद घास काटने के औजार दांतली से लेपर्ड पर कई वा*र किए।
जानकारी के अनुसार समता (40) पत्नी किशनलाल जाट सुबह करीब 7 बजे खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने अचानक उन पर ह*मला कर दिया। बचाव के दौरान लेपर्ड ने महिला के चेहरे और हाथों पर पंजों से वार किए और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। महिला ने बताया कि वार करने के बावजूद लेपर्ड नहीं भागा और उसने उनका पैर मुंह में दबाकर घसीटने की कोशिश की। इसी बीच महिला लगातार शोर मचाती रही।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी दिखाकर लेपर्ड को भगा दिया और घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में लेपर्ड की आवाजाही देखी जा रही थी। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
