कोटा: कोटा में एक महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद और पीएचडी छात्र ओम गुंजल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रोफेसर का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनका पीछा कर रहा है और लगातार परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी कई बार उनकी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तक पहुंच चुका है।
वह श*राब के न*शे में फ्लैट के बाहर आता है और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करता है। इसके अलावा वह बार-बार बेल बजाकर डराने का प्रयास करता है और जान से मा*रने की ध*मकियां भी देता है। पीडिता ने अनंतपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी ओम गुंजल के खिलाफ धम*काने और ब्लैक*मेलिंग का मामला दर्ज किया गया है।
उस पर पीछा करने, फ्लैट तक पहुंचने और घर में जबरन घुसने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसआई प्रताप सिंह ने कहा कि महिला के बयान अभी दर्ज किए जाने हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
