जयपुर: जयपुर में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घो*टाला सामने आया है। 34 राशन दुकानों तक पहुंचने वाला 1790 क्विंटल सरकारी गेहूं रास्ते में ही गायब हो गया। आरोप है कि राशन दुकानों तक सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रही ट्रांसपोर्ट फर्म ने गेहूं बाजार में बेच दिया। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि करीब 53 लाख रुपए कीमत का गेहूं चौमूं, चाकसू, आमेर, बस्सी, झोटवाड़ा समेत 34 दुकानों तक पहुंचा ही नहीं।
गेहूं की सप्लाई के लिए 34 ट्रक भेजे गए थे, लेकिन उनमें से गेहूं की कालाबाजारी कर दी गई। गड़बड़ी छिपाने के लिए ट्रांसपोर्ट फर्म ने मार्च 2026 के कोटे में से 1311 क्विंटल गेहूं दुकानों पर भेजकर उसे फरवरी का स्टॉक बता दिया। हालांकि, विभागीय जांच में यह फ*र्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। मामले में रसद विभाग के अधिकारी ने सांगानेर सदर थाने में ट्रांसपोर्ट फर्म के संचालक विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि खाद्य विभाग 53 लाख रुपए की वसूली की तैयारी में है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
