Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इन सभी पर करीब 1.25 करोड़ रुपए का नगरीय विकास (यूडी) टैक्स बकाया है, जिसकी वसूली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। नगर परिषद ने सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा में पूरा बकाया जमा कराएं, अन्यथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा-129 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जाएगा।

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शादी सीजन के बावजूद किसी भी डिफॉल्टर को कोई छूट नहीं दी जाएगी। जारी सूची के अनुसार, कई प्रमुख मैरिज गार्डनों पर लाखों रुपए का टैक्स बकाया है। इनमें भंवर विलास पैलेस, बाबूभाई पैराडाइज, लक्ष्मी मैरिज गार्डन, आशीर्वाद मैरिज होम, गर्ग पैलेस और करौली इन जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं।

इसके अलावा वृंदावन गार्डन, जिंदल मैरिज गार्डन, गोवर्धन पैलेस, लाडली पैलेस, द्वारिकाधीश, शिवशक्ति, गणेश बैंक्वेट हॉल और शिवलॉज को भी नोटिस जारी किए गए हैं। नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है, खासकर उन परिवारों में चिंता बढ़ गई है जिन्होंने इन मैरिज गार्डनों में पहले से शादी समारोह की बुकिंग कर रखी है। अगर समय पर टैक्स जमा नहीं हुआ तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

23-year-old Shalu became RAS in the first attempt, RPSC released the RAS-2024 result

पहले ही प्रयास में RAS बनीं 23 साल की शालू, RPSC ने जारी किया RAS-2024 का रिजल्ट

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट (RAS Result 2024) जारी हो गया है, …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !