अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और लू*ट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरिपुरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे कार में आए बद*माशों ने 69 वर्षीय तुलसा देवी को घर से अ*गवा कर लिया। आरोपियों ने पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर कंबल में लपेटकर अपने साथ ले गए। परिवार के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे।
बहू की नींद खुलने पर शोर मचाया गया, लेकिन तब तक बद*माश महिला को लेकर फरार हो चुके थे। आरोप है कि बद*माशों ने बुजुर्ग के साथ मा*रपीट की और करीब 8 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी लू*ट ली। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद महिला घर से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक जंगल क्षेत्र में नाले के पास बेहोशी की हालत में मिली। उन्हें चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
