Monday , 8 June 2026
Breaking News

कोटा थर्मल प्लांट में घुसा भालुओं का झुंड, कर्मचारियों में दहशत

कोटा: कोटा (Kota) के थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant Kota) में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 3 से 4 भालुओं का झुंड गेट नंबर 4 से परिसर में घुस आया। बताया जा रहा है कि बंद गेट होने के बावजूद भालू करीब 10–12 फीट ऊंचाई पार कर अंदर पहुंच गए। रात की ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को कुत्तों के भौंकने से भालुओं की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद दहशत फैल गई। कर्मचारी सुरक्षा के लिए अपनी-अपनी यूनिट के अंदर ही रहे।

A herd of bears entered the Kota thermal plant

इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने भालुओं का वीडियो भी बना लिया। कुछ देर बाद भालू वापस जंगल की ओर लौट गए, तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह पहली घटना नहीं है, पहले भी भालू, तेंदुआ और अजगर जैसे जंगली जानवर प्लांट परिसर में देखे जा चुके हैं, जिनसे कर्मचारियों में डर बना हुआ है।कर्मचारियों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गश्त बढ़ाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर …

The weather will deteriorate in North India including Delhi, IMD has issued an alert.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और …

LPG Gas Cylinder house collapse in Delhi 2 June 26 Vikalp Times

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा पूरा मकान, कई लोग मलबे में दबे

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली (Delhi) के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas …

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !