Monday , 27 July 2026
Breaking News

दान में नया इतिहास, सांवलिया सेठ मंदिर ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक महीने में 41.67 करोड़ चढ़ावा

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर (Shri Sanwaliya Seth Temple) में इस बार दान ने नया इतिहास रच दिया है। 18 मार्च से 16 अप्रैल के बीच मात्र 29 दिनों में मंदिर को कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए का चढ़ावा मिला, जो एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

Shri sanwaliyaji Seth Temple breaks new record in donations, receives 41.67 crore donations in a month

मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम के अनुसार, 16 अप्रैल को भंडार खोलने के बाद सात चरणों में गिनती की गई, जिसमें भंडार से 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए प्राप्त हुए। वहीं भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए आए।

सोना-चांदी में भी बड़ी भेंट:

दान में नकदी के अलावा बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी चढ़ाया गया। कुल 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना (करीब 1 करोड़ रुपए) और 84 किलो 620 ग्राम चांदी (करीब 2 करोड़ रुपए) प्राप्त हुई। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा और चेक भी मिले हैं, जिनकी अलग से प्रक्रिया की जा रही है।

पहले के रिकॉर्ड भी टूटे:

इससे पहले अप्रैल 2025 में करीब 25 करोड़ रुपए का चढ़ावा एक महीने में सबसे ज्यादा था, जिसे इस बार पीछे छोड़ दिया गया। हालांकि नवंबर 2025 में दो महीनों में 51 करोड़ से ज्यादा दान का रिकॉर्ड अब भी सबसे बड़ा है।

मंदिर में नई व्यवस्था लागू:

मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब मोरपंख और 56 भोग की परंपरा पर रोक लगा दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Amid the cucumber subsidy controversy, IAS Naresh Pal Gangwar has been appointed the new Education Secretary Vikalp Times

खीरा सब्सिडी विवाद के बीच IAS नरेश पाल गंगवार बनाए गए नए शिक्षा सचिव!

नई दिल्ली: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 बैच के राजस्थान (Rajasthan) कैडर …

Dr. Mukesh Meena from Sawai Madhopur Receives International Distinguished Scientist Award Vikalp Times

गर्व का पल: सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवार्ड’

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर …

ACB Kota Sultanpur JEN JVVNL VCR News 23 July 26 Vikalp Times

1 हजार की रि_श्वत लेते JEN समेत 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !