Friday , 11 September 2026
Breaking News

आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने आज रविवार को जयपुर (Jaipur) के सांगानेर (Sanganer) में आदिवासी समाज (Adivasi Samaj) की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रेडियो (Radio) कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 136वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम देश के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ समाज में सेवा, समर्पण और नवाचार की भावना को भी मजबूत करता है।

 

CM Bhajanlal Sharma listened to 'Mann Ki Baat' with tribal women in sanganer jaipur Vikalp Times

 

प्रधानमंत्री ने कारगिल वीरों को किया नमन”

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का पराक्रम प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) के तहत रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में देश की बढ़ती उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा उपकरणों और तकनीक पर दुनिया का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

जल संरक्षण से लेकर ‘हर घर तिरंगा’ तक का किया आह्वान:

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण (Water Conservation), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation), ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam), ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal for Local), खादी (Khadi), हस्तशिल्प (Handicrafts) और स्थानीय उत्पादों को विकसित भारत (Viksit Bharat) की मजबूत नींव बताया। उन्होंने नागरिकों से इन अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान (Science), अंतरिक्ष (Space), खेल (Sports), युवाओं की उपलब्धियों और स्थानीय नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

प्रधानमंत्री ने आगामी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के मद्देनजर देशवासियों से 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान और तिरंगा यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।

‘मन की बात’ से अनसुने नायकों को मिल रही पहचान: मुख्यमंत्री:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह देश के दूर-दराज क्षेत्रों में समाज, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment), पर्यावरण संरक्षण, कृषि, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियां पूरे देश के सामने लाते हैं। इससे ऐसे लोगों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है और अन्य नागरिक भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी को नई ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने आमजन से भी किया संवाद:

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सांगानेर स्थित कैंप कार्यालय में आमजन से संवाद भी किया। उन्होंने डबल इंजन सरकार (Double Engine Goverment) की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और राजस्थान (Rajasthan) लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुना जल समझौता और जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) फेज-2 जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और पिछले तीन महीनों से अन्य राज्यों को बिजली की आपूर्ति भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। युवाओं के रोजगार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1 लाख 78 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बिना किसी पेपर लीक के पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, अन्य जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !