Friday , 12 June 2026
Breaking News

गडकरी का बड़ा ऐलान: नॉन-स्टॉप दौड़ेगी गाड़ियां, टोल पर नहीं रुकना होगा

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार देशभर में पारंपरिक टोल प्लाजा (Toll Plaza) खत्म कर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है, जिससे वाहन बिना रुके सीधे गुजर सकेंगे।

 

Nitin Gadkari big announcement Vehicles will run non-stop, no need to stop at toll plazas

 

इस नई व्यवस्था की शुरुआत गुजरात के सूरत स्थित चौर्यासी टोल प्लाजा (NH-48) से होगी, जहां कैमरा और RFID तकनीक के जरिए नंबर प्लेट और फास्टैग से ऑटोमैटिक टोल कटेगा। दूसरे चरण में हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा (NH-44) पर यह सिस्टम लागू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक देश के अधिकांश नेशनल हाईवे (National Highways) पर यह सिस्टम लागू हो जाए।

 

 

इससे न केवल वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम कम होगा, ईंधन की बचत होगी और टोल वसूली भी ज्यादा पारदर्शी बनेगी। हालांकि नई तकनीक लागू होने के बाद भी फास्टैग (FasTag) सिस्टम जारी रहेगा और टोल राशि उसी के माध्यम से कटती रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

141 RPS officers transferred, major change in police administration in Sawai Madhopur

141 RPS अफसरों के तबादले, सवाई माधोपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में पुलिस (Police) प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्थान …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

director of Rajasthan State Seed Corporation

1.59 करोड़ घर से, 85 लाख बस से! नकली बीज मामले में ACB का बड़ा खुलासा

जयपुर: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने कि …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !