Friday , 12 June 2026
Breaking News

कुछ ही मिनटों में राख बनी कार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

अजमेर: राजस्थान के अजमेर (Ajmer) जिले के नसीराबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा दिलवाड़ी पुलिया के पास उस समय हुआ, जब भीलवाड़ा से जयपुर जा रही कार में सवार लोग खाटूश्यामजी (Khatushyamji) दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में ड्राइवर सहित एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

A moving car caught fire on the highway in Ajmer

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

141 RPS officers transferred, major change in police administration in Sawai Madhopur

141 RPS अफसरों के तबादले, सवाई माधोपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में पुलिस (Police) प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्थान …

director of Rajasthan State Seed Corporation

1.59 करोड़ घर से, 85 लाख बस से! नकली बीज मामले में ACB का बड़ा खुलासा

जयपुर: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने कि …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !