अजमेर: राजस्थान के अजमेर (Ajmer) जिले के नसीराबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा दिलवाड़ी पुलिया के पास उस समय हुआ, जब भीलवाड़ा से जयपुर जा रही कार में सवार लोग खाटूश्यामजी (Khatushyamji) दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में ड्राइवर सहित एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया