Tuesday , 23 June 2026
Breaking News

स्वदेशी केवल विचार नहीं, आत्मनिर्भर भारत का आधार : कश्मीरी लाल

“स्वदेशी संवाद” कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों ने की सहभागिता

सवाई माधोपुर: स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) की अखिल भारतीय चिंतन बैठक के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर होटल अनुरागा पैलेस में “स्वदेशी संवाद” (Swadeshi Samvad) कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, व्यापार, उद्योग, कृषि एवं सामाजिक जीवन सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं भारतीय जीवनदृष्टि पर सार्थक मंथन किया।

 

 

Swadeshi is not just an idea, it is the basis of self-reliant India Kashmiri Lal

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय जीवनदृष्टि, आत्मगौरव, स्थानीय अर्थव्यवस्था के संरक्षण एवं प्रकृति के साथ संतुलित विकास का व्यापक विचार है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी व्यक्ति को अंधानुकरण एवं उपभोक्तावाद से निकालकर समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वदेशी को केवल विचार के रूप में नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की व्यवहारिक शैली के रूप में अपनाया जाए।

 

 

Swadeshi is not just an idea, it is the basis of self-reliant India Kashmiri Lal

 

राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, आर्थिक अस्थिरता, ऊर्जा संकट एवं बढ़ती उपभोक्तावादी प्रवृत्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व पुनः स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं, विकेंद्रीकृत उत्पादन एवं आत्मनिर्भर व्यवस्था की आवश्यकता को अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की विचारधारा केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए संतुलित एवं स्थायी विकास का प्रभावी मॉडल प्रस्तुत करती है। स्वदेशी स्थानीय संसाधनों, कौशल एवं श्रम को सम्मान देकर आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है तथा समाज को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनाता है।

 

Swadeshi is not just an idea, it is the basis of self-reliant India Kashmiri Lal

 

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय महिला प्रमुख अर्चना मीना (Archana Meena) ने कहा कि स्वदेशी भारत की आत्मा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर भविष्य का आधार है। स्थानीय उत्पादों, कौशल एवं संसाधनों को अपनाकर ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का भाव समाज में आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी मजबूत करता है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों के बीच स्वदेशी के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक संवाद हुआ। पूरे वातावरण में राष्ट्रचिंतन, भारतीयता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की स्पष्ट अनुभूति दिखाई दी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Meena (@archana.social)

 

अंत में अर्चना मीना ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने तथा उसे व्यवहार में उतारने के संकल्प के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना (Jaskaur Meena), स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार, सह संयोजक डॉ. अश्विनी महाजन, राजीव कुमार, क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिले के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Niwai Railway Station GRP Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

निवाई स्टेशन पर 2 कट्टों में क्या था? पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश

सवाई माधोपुर: मा*दक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी (GRP) …

PM SVANidhi scheme transforms lives, Jitendra Meena receives a loan of 50,000 rupees in Sawai Madhopur Vikalp Times

पहले 10 हजार, फिर 20 हजार… अब जितेन्द्र मीणा को मिले 50 हजार, जानिए कैसे?

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के(Government of Rajasthan) शहरी सेवा शिविर-2026 (Urban Service Camp) के तहत …

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 30% कमीशन पर देता था बैंक खाते

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना ने साइबर ठ*गी के खिलाफ चलाए …

Monsoon alert in Sawai Madhopur; district disaster control room to remain active round-the-clock Vikap Times

सवाई माधोपुर में मानसून को लेकर अलर्ट, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : आगामी मानसून (Monsoon) के दौरान संभावित बाढ़ (Flood), अतिवृष्टि …

Accident selfie Mother rescue son barmer Rajasthan 21 June 26 Vikalp Times

सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा, बेटे को बचाने डिग्गी में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौ*त

बाड़मेर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां (Mother) और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !