उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौ*त हो गई। हादसा धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा गांव के पास हुआ, जहां बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक की मैजिक वैन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 10 लोगों ने मौके पर ही द*म तोड़ दिया।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक, मैजिक वैन लखीमपुर से बहराइच जा रही थी। मृ*तकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से छह लोग बहराइच जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। हादसे पर योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया