Saturday , 20 June 2026
Breaking News

ACB मुख्यालय पहुंचकर गरजे किरोड़ी लाल मीना : बोले दोषी हूं तो जेल भेजो

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) शुक्रवार को अचानक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय पहुंचे और बीज निगम रि*श्वत प्रकरण को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनका नाम सामने आता है और वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए, लेकिन यदि वे निर्दोष हैं तो ACB को सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

Dr. Kirodi Lal Meena Seed Corporation ACB Jaipur 20 June 26 Vikalp Times

 

 

डॉ. मीणा (Kirodi Lal Meena) ने कहा कि बीज निगम के तत्कालीन स्वतंत्र निदेशक जुगल किशोर की गिरफ्तारी के मामले में दर्ज एफआईआर में “डॉक्टर” और “मंत्री” का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं डॉक्टर भी हैं और मंत्री भी, ऐसे में जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने ACB से मांग की कि यदि एफआईआर में उल्लेखित व्यक्ति वही हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा एजेंसी स्पष्ट करे कि आखिर वह डॉक्टर और मंत्री कौन है, जिसका जिक्र जांच में किया गया है।

 

 

ACB पर लगाए दबाव में काम करने के आरोप:

किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि ACB किसी दबाव में काम कर रही है और उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की सूचनाएं और खबरें सामने आई हैं, उससे लगता है कि एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक ह*थियार की तरह किया जा रहा है।

 

पुराने मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल:

 

कृषि मंत्री ने राजस्थान स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में कथित घो*टाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन दो साल बाद भी केवल प्रारंभिक जांच ही चल रही है। इसके अलावा करौली (Karauli) जिले की एक ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) में करोड़ों रुपए के कथित घो*टाले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायत और पत्राचार के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 

गहलोत ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब:

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृषि मंत्री के आरोपों ने भाजपा (BJP) सरकार के भीतर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कृषि मंत्री सीधे मुख्यमंत्री (Bhajan Lal Sharma) पर उन्हें फंसाने का आरोप लगा रहे हैं? गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इस मामले में सच्चाई क्या है।

 

डोटासरा का पलटवार:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आखिर कृषि मंत्री किस डर से इतने विचलित नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता पहले दूसरों पर आरोप लगाते थे, आज अपनी बारी आने पर जांच एजेंसियों और सरकार पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

किरोड़ी लाल मीणा की ACB मुख्यालय में मौजूदगी और उनके बयानों के बाद राजस्थान की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। अब सभी की नजरें इस मामले में ACB और राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

ACB l Dr. Kirodi Lal Meenal Kirodi Lal Meena l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

The son kept saying it was an emergency, but the police officer did not listen Father son tonk news 17 June 26 Vikalp Times

बेटा कहता रहा इमरजेंसी है, पुलिसकर्मी नहीं माना, पिता ने तोड़ा दम

टोंक: Tonk में एक व्यक्ति की हार्ट अटै*क (Heart Attack) से मौ*त के मामले ने …

Brave sister saves brothers life panther Sawai Madhopur 17 June 26 Vikalp Times

बहादुर बहन ने बचाई भाई की जान, रात के अंधेरे में पैंथर से भिड़ी, 15 मिनट तक लड़ी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के टोडरा गांव में सोमवार देर …

Bike Kotwali Police Sawai Madhopur News 16 June 26 Vikap Times

होटल में वेटर का काम कर रहा था बाइक चोर, पुलिस ने धर दबोचा 

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल (Bike) चोरी के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !