Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षा में कोताही बरतने वाले के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई

5 मार्च में शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की उपस्थिति में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ने बैठक में परीक्षा के दौरान लापरवाही करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रश्नपत्रों का समुचित रखरखाव पूर्ण सुरक्षा के साथ किया जाए। उन्होंने परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग पर गहरी गंभीरता दिखते हुए कहा कि कोई भी छात्र चाहे वह सरकार विद्यालय का हो या निजी अनुचित साधनों का उपयोग नहीं करेगा, यदि करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Strict action taken indulge board examination
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के अन्तर्गत जिले में 100 परीक्षा केन्द्रों का गठन किया गया है जिसमें 74 राजकीय विद्यालयों में एवं 26 परीक्षा केन्द्र निजी विद्यालयों में बनाए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर, पेपर ऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले में 5 अति संवेदनशील एवं 7 संवेदनशीन केन्द्र चिन्हित किए गए है। परीक्षा केन्द्रों में 12 पर सीसीटीवी कैमरों एवं 88 पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में 18 हजार 993, वरिष्ठ उपाध्याय में 139, माध्यमिक परीक्षा 24 हजार 965 एवं प्रवेशिका में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिले में कुल 44 हजार 313 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र निकट के पुलिस थाने या चौकी पर पूर्ण सुरक्षा में रखें जाएंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मंजू जैन, एडीईओ घनश्याम बैरवा, एडीईओ एजाज अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !