सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने ह*त्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ महीने से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने उसे कुशलता क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी 35 वर्षीय प्रमोद मीणा पुत्र प्रकाश मीणा निवासी बंगाली कॉलोनी, देवली, जिला टोंक (Tonk) को गिरफ्तार किया है।

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह मीणा तथा कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक (शहर) जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी (Kotwali Police Sawai Madhopur) मदनलाल मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद मीणा पुत्र प्रकाश मीणा (35) निवासी बंगाली कॉलोनी, देवली, जिला टोंक (Deoli Tonk) के रूप में हुई है। आरोपी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर में दर्ज ह*त्या के मामले में वांछित था तथा उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (SP Sawai Madhopur) की ओर से 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
बारात में बस में सीट को लेकर हुआ था विवाद:
पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 की रात देवली (टोंक) से सवाई माधोपुर आ रही एक बारात की बस में बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान बस में सवार कुछ युवकों ने मनोज रैगर को नीचे उतार लिया और उसके साथ मा*रपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान आरोपी प्रमोद मीणा ने चा*कू से ह*मला कर दिया, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौ*त हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
कई शहरों में छिपकर काटी फरारी:
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए टोंक (Tonk), अलीगढ़ (Aligarh), उनियारा (Uniara), जयपुर (Jaipur), कोटा (Kota) और बूंदी (Bundi) सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार ठिकाने बदलता रहा। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे कुशलता के पास से गिरफ्तार कर लिया।
चार आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार:
इस ह*त्याकांड में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया