Thursday , 2 July 2026
Breaking News

13 वर्षीय मासूम से गैंगरे*प मामले में बड़ा एक्शन, 3 होटलों पर चला बुलडोजर

श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर (Sriganganagar) जिले में 13 वर्षीय नाबालिग से गैं*गरेप के सनसनीखेज मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन होटलों पर बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया। बुधवार तड़के पुलिस (Rajasthan Police) और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में होटल खुंगर, जॉय इन और होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस (Police) छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

 

Bulldozer action Police Hotels Sriganganagar News 2 July 26 Vikalp Times

 

होटल से बं*धक अवस्था में मिली थी नाबालिग:

मामले का खुलासा 23 जून को हुआ, जब पुलिस ने शहर के एक होटल में छा*पेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग लड़की होटल से बं*धक अवस्था में बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल संचालक और मैनेजर ने उसे होटल में अ*वैध रूप से रखा हुआ था और अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दु*ष्कर्म कराया जाता था।

रिक्शा चालक पर बेचने का आरोप:

पीड़िता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक रिक्शा चालक उसे होटल संचालकों के पास छोड़ गया था। घटना सामने आने के बाद शहरभर में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कई स्थानों पर प्रदर्शन और धरने भी हुए।

तड़के चला बुलडोजर अभियान:

बढ़ते जनदबाव के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान एसडीएम नयन गौतम, एएसपी दीपक शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खत्री, कोतवाली थाना प्रभारी सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

आज आखिरी मौका! 1 जुलाई से रणथंभौर के 5 जोन होंगे बंद

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) में पर्यटन (Tourism) …

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times

राम मंदिर चोरी मामला: 14 दिन जेल, अब बैंक खातों की होगी पड़ताल

अयोध्या: राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत …

Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times

मकान की छत पर दौड़ा करंट, एक-दूसरे को बचाने में चली गई दो मासूमों की जान

कोटा: कोटा (Kota) शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजी देड़ा इलाके में रविवार शाम …

JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

कोटा में फ्लाईओवर से कूदी JEE की छात्रा, इलाज के दौरान मौ*त

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में जेईई (JEE) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय …

अपनी ही योजना से मंत्री को ₹99.60 लाख, IAS अधिकारी के परिवार को ₹1.16 करोड़ की सब्सिडी!

नई दिल्ली: क्या कोई केंद्रीय मंत्री (Union Minister) अपने ही मंत्रालय (Ministry) के अधीन चलने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !