Thursday , 2 July 2026
Breaking News

खेत के रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला की ह*त्या, दो बेटे और बहू गंभीर घायल

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) जिले के झालरापाटन (Jhalarapatan) थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में खेत के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खू*नी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने धा*रदार ह*थियारों और ला*ठियों से ह*मला कर एक बुजुर्ग महिला की ह*त्या कर दी, जबकि उनके दो बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में जारी है।

 

Jhalrapatan elder woman police jhalawar news 02 July 26 Vikalp Times

 

पुलिस (Jhalawar Police) के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे नारायणपुरा निवासी मांगीलाल अपने खेत (Farming) में ट्रैक्टर से बुवाई करने जा रहा था। रास्ते में फूलबाई पत्नी शंकरलाल के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। फूलबाई के बेटे रतिराम ने ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आसपास मौजूद किसानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और मांगीलाल दूसरे रास्ते से अपने खेत चला गया।

आरोप है कि बुवाई का काम पूरा करने के बाद मांगीलाल अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ फूलबाई के घर पहुंचा। वहां भंवरलाल, भूपेंद्र, बरधीलाल, जीतमल, धनराज, फूलचंद, राजू समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर ला*ठियों और धा*रदार ह*थियारों से ह*मला कर दिया। हमले में फूलबाई, उनके बेटे आत्माराम और रतिराम तथा बहू सोनाबाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने फूलबाई को मृ*त घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है।

झालावाड़ डीएसपी (Jhalawar DSP) हर्ष राज सिंह करेड़ा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि झड़प में आरोपी पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस (Rajasthan Police) सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनोखी पहल, अब संकट में पुलिस परिवार नहीं रहेगा अकेला

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS …

आज आखिरी मौका! 1 जुलाई से रणथंभौर के 5 जोन होंगे बंद

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) में पर्यटन (Tourism) …

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times

राम मंदिर चोरी मामला: 14 दिन जेल, अब बैंक खातों की होगी पड़ताल

अयोध्या: राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत …

Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times

मकान की छत पर दौड़ा करंट, एक-दूसरे को बचाने में चली गई दो मासूमों की जान

कोटा: कोटा (Kota) शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजी देड़ा इलाके में रविवार शाम …

JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

कोटा में फ्लाईओवर से कूदी JEE की छात्रा, इलाज के दौरान मौ*त

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में जेईई (JEE) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !