Saturday , 4 July 2026
Breaking News

5 लाख से सीधे 13 हजार रुपये…बिजली निगम में किसने कर दिया बड़ा खेल?

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बिजली निगम (Electricity Corporation) के एईएन (AEN) कार्यालय में डिमांड राशि में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए पहले 5 लाख 7 हजार 48 रुपए की डिमांड जारी की गई, लेकिन बाद में उसी कनेक्शन के लिए नई डिमांड मात्र 12 हजार 950 रुपए की बनाकर राशि जमा कराई गई और कनेक्शन जारी कर दिया गया। इससे निगम को करीब 4.87 लाख रुपए के राजस्व नुकसान की आशंका है।

 

From 5 lakh straight down to 13,000... Commercial electricity connection Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

 

 

जानकारी के अनुसार, भंवर सिंह राजावत ने कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन (Commercial electricity connection) के लिए आवेदन किया था। 3 अक्टूबर 2025 को जारी डिमांड राशि जमा नहीं होने पर 30 जून 2026 को दोबारा डिमांड जारी की गई। इस बार राशि में भारी कमी कर दी गई। दस्तावेजों की जांच के दौरान मामला सामने आया, जिसके बाद निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 

From 5 lakh straight down to 13,000... Commercial electricity connection Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

 

अधीक्षण अभियंता (SE) राम कैलाश ने बताया कि मामले की रिपोर्ट संबंधित एक्सईएन (XEN) से मांगी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं एईएन धनराज मीणा ने कहा कि बड़ी संख्या में फाइलें आती हैं और डिमांड संबंधित रिपोर्ट के आधार पर जारी की जाती है। फाइल देखने के बाद ही वे इस मामले में कुछ स्पष्ट कर पाएंगे।

 

From 5 lakh straight down to 13,000... Commercial electricity connection Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Dungarpur police constable suspend phone call girl Rajasthan 01 July 26 Vikalp Times

लड़की को फोन कर परेशान करना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दोनों सगे भाई निलंबित

डूंगरपुर: राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में एक युवती को लगातार फोन कर परेशान …

Mantown Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

1 घंटे में 5 हजार इन्वेस्ट करो और 25 हजार पाओ, ऐसे बिछाया जाता था ठ*गी का जाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर ठ*गी से जुड़े एक मामले …

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

नाबालिग से है*वानियत का मामला, तीन आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

madrasa board scrapped in uttarakhand Vikalp Times CM Pushkar Singh Dhami

मदरसा बोर्ड खत्म, नई शिक्षा व्यवस्था शुरू! जानिए क्या-क्या बदला

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज से यानि 1 जुलाई से मदरसा शिक्षा (Madrasa Education) व्यवस्था में …

TB-free India campaign gains momentum, special screening camp held at district jai Sawai Madhopur Vikalp Times

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, जिला कारागृह में विशेष जांच शिविर

सवाई माधोपुर: टीबी मुक्त भारत (TB-Free India) अभियान के तहत क्षय रोग (Tuberculosis disease) की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !