सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के महावीर नगर निवासी एवं मूल रूप से गोठड़ा गांव के रहने वाले डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव (Narendra Kumar) ने सवाई माधोपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार (Government of India) के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (National Institute for Interdisciplinary Science and Technology) के प्रतिष्ठित संस्थान सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CSIR-NIIST), तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में Scientist-C (वैज्ञानिक-सी) पद पर हुआ है।

संस्थान की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ. वैष्णव को लेवल-11 के तहत प्रोविजनल नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति वर्ष 2023 में जारी भर्ती विज्ञापन के तहत निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है।
डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव, ब्रज मोहन वैष्णव के पुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों तथा जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे सवाई माधोपुर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डॉ. वैष्णव की सफलता विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी उपलब्धि से जिले का नाम देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में भी गौरवान्वित हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया