Friday , 17 July 2026
Breaking News

 कई दिनों से दहशत फैला रहे 2 तेंदुए आखिरकार पकड़ में आए

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) प्रशासन ने फलोदी टोडरा क्षेत्र में लगातार हो रही तेंदुओं (Leopard) की आवाजाही के बीच बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तेंदुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पिछले कई दिनों से कस्बे में तेंदुओं की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Two leopards rescued in Phalodi Todra a major success for the Forest Department Ranthambore Sawai Madhopur Vikalp Times

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में लगातार 24 घंटे निगरानी शुरू की। कैमरा ट्रैप (Camera Trap), ट्रैकिंग (Tracking) और स्थानीय लोगों के सहयोग से तेंदुओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। वैज्ञानिक तरीके से चलाए गए अभियान के दौरान दोनों तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई। इस अभियान में सहायक वन संरक्षक (ACF) अजय, नाका प्रभारी सुमन, जसकरण सहित रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore National Park) की वन टीम (Forest Department) ने दिन-रात लगातार मेहनत करते हुए अभियान को सफल बनाया।

वन विभाग ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Conservation) के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

गंगापुर सिटी: चर्चित ह_त्याकांड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सदर गंगापुर सिटी पुलिस (Gangapur City …

ITI Admission 2026 Apply online for Chauth ka Barwara by July 23 Sawai Madhopur Vikalp Times

आईटीआई एडमिशन 2026: चौथ का बरवाड़ा में 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौथ का बरवाड़ा (Chauth …

Injured female Nilgai bluebull gets a new life, Devkaran Meena fulfills his duty of humanity in sawai madhopur

लहूलु_हान रोजड़ी को मिली जिंदगी, देवकरण मीणा ने निभाया इंसानियत का फर्ज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के नींदडदा गांव में मानवता (Humanity) की मिसाल …

IFWJ Sawai Madhopur appoints four Assembly constituency in-charges Vikalp Times

सवाई माधोपुर: आईएफडब्ल्यूजे ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) जिला इकाई …

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !