सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन रूल अकाउंट” के तहत सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठ_गी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक सिम कार्ड भी जब्त किया गया।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Vijay Singh) विजय सिंह मीना और शहर वृत्ताधिकारी (CO City Sawai Madhopur) राजेंद्र कुमार मीना के सुपरविजन में मलारना डूंगर थानाधिकारी मांगेलाल यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर टीम ने लाड़ोता नहर, मलारना चौड़ क्षेत्र में तलाश की, जहां 28 वर्षीय चन्द्रमोहन मीना पुत्र श्रीफूल मीना निवासी मलारना चौड़, मलारना डूंगर (Malarna Dungar), जिला सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने व्हाट्सएप (Whatsapp), टेलीग्राम (Telegram) और अन्य सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर शेयर मार्केट निवेश से जुड़े चार ग्रुप बना रखे थे। इन ग्रुपों के माध्यम से वह अनजान लोगों से संपर्क कर उन्हें शेयर मार्केट, डबलिंग स्कीम और बुक पब्लिकेशन के नाम पर निवेश का झां_सा देता था। इसके बाद वह पहले जीएसटी सहित करीब 500 रुपए स्कैनर के माध्यम से प्राप्त करता था। बाद में जीएसटी बिल के नाम पर 2,000 से 2,500 रुपए तक की अतिरिक्त राशि मांगता था। इसके बाद कई पीड़ितों से 1,500 से 2,000 रुपए तक की धो_खाधड़ी कर उन्हें ब्लॉक कर देता था, ताकि वे दोबारा संपर्क न कर सकें।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक सिम कार्ड जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मलारना डूंगर थाना में प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया