सीकर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीजेएम नंबर-01, नीमकाथाना में कार्यरत सहायक निदेशक अभियोजन (APP) कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपये की रि_श्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीकर (Sikar) एसीबी की टीम ने आरोपी को जयपुर रेलवे स्टेशन (Jaipur Railway Station) के पास ट्रैप कर रि_श्वत की नकदी बरामद की।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी की शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परिवादी का पुत्र नीमकाथाना (Neem Ka Thana) जेल में बंद है और उसके खिलाफ संगठित गिरोह से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहत दिलाने के नाम पर एपीपी कौशल सिंह राठौड़ ने 3.25 लाख रुपये की रि_श्वत मांगी थी।
पैरवी कमजोर करने और गंभीर धाराएं हटाने के बदले मांगी रि_श्वत:
शिकायत के अनुसार आरोपी ने अभियोजन पक्ष की पैरवी कमजोर करने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(4) और धारा 308 हटाने तथा मामले में प्रभावी पैरवी नहीं करने के एवज में रि_श्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रि_श्वत की राशि 3 लाख रुपये तय होना सामने आया।
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास 50 हजार रुपये लेते दबोचा:
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार आरोपी कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर (Jaipur) रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से 50 हजार रुपये की रि_श्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप के दौरान रि_श्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।
सीकर एसीबी टीम ने की कार्रवाई|:
यह कार्रवाई एसीबी जयपुर (ACB Jaipur) के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व सीकर एसीबी (ACB Sikar) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर संपन्न हुई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज:
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस रि_श्वतखोरी के मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया