कोटा: कोटा (Kota) में चलती बस (Bus) में एक युवती से कथित छे_ड़छाड़ के मामले में कोटा ग्रामीण पुलिस (Kota Rural Police) के सब इंस्पेक्टर (SI) सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (Kota Rural SP Sujit Shankar)) ने घटना को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है। आरोपी SI कनवास थाना (Kanwas) क्षेत्र में तैनात था।

पुलिस (Kota Police) के अनुसार, 57 वर्षीय सुरेश चंद शर्मा अपने गांव से बस के जरिए कोटा आ रहा था। इसी दौरान बूंदी (Bundi) से एक 18 वर्षीय युवती अपनी नानी के साथ बस में सवार हुई और आरोपी के पास वाली सीट पर बैठ गई।
आरोप है कि सफर के दौरान SI ने पहले युवती से बातचीत शुरू की और बाद में उसके साथ अ_श्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उससे बहस और झगड़ा करने लगा। घटना के बाद बस में मौजूद लोगों का भी ध्यान इस ओर गया।
पीड़िता ने 24 जुलाई को नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी दिन आरोपी SI को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान मामले में छे_ड़छाड़ और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अ_त्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गईं।
डीएसपी पूनम चौहान ने बताया कि पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया