Friday , 11 September 2026
Breaking News

वर्दी हुई शर्मसार! चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी SI सस्पेंड

कोटा: कोटा (Kota) में चलती बस (Bus) में एक युवती से कथित छे_ड़छाड़ के मामले में कोटा ग्रामीण पुलिस (Kota Rural Police) के सब इंस्पेक्टर (SI) सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (Kota Rural SP Sujit Shankar))  ने घटना को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है। आरोपी SI कनवास थाना (Kanwas) क्षेत्र में तैनात था।

 

Bus Sub inspector Suresh chand sharma suspend kota rural police 28 july 26 Vikalp Times

 

पुलिस (Kota Police) के अनुसार, 57 वर्षीय सुरेश चंद शर्मा अपने गांव से बस के जरिए कोटा आ रहा था। इसी दौरान बूंदी (Bundi) से एक 18 वर्षीय युवती अपनी नानी के साथ बस में सवार हुई और आरोपी के पास वाली सीट पर बैठ गई।

आरोप है कि सफर के दौरान SI ने पहले युवती से बातचीत शुरू की और बाद में उसके साथ अ_श्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उससे बहस और झगड़ा करने लगा। घटना के बाद बस में मौजूद लोगों का भी ध्यान इस ओर गया।

पीड़िता ने 24 जुलाई को नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी दिन आरोपी SI को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान मामले में छे_ड़छाड़ और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अ_त्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गईं।

डीएसपी पूनम चौहान ने बताया कि पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !