दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले के लालसोट (Lalsot) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान करंट (Electric Shock) लगने से एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौ_त हो गई। वहीं, छोटे भाई की मौ_त की खबर सुनकर बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौ_त हो गई। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

बिजली लाइन पर काम के दौरान हुआ हादसा:
झांपदा (Jhanpda, Dausa) थाना पुलिस (Dausa Police) के अनुसार, संवासा जीएसएस (GSS) से 11 केवी (11KV) की नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अलवर (Alwar) जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के तसई गांव निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र चौहान उर्फ जीतू नई लाइन पर तार डाल रहा था।
बताया जा रहा है कि काम के दौरान नई लाइन ऊपर से गुजर रही पुरानी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। पुरानी लाइन में बिजली सप्लाई चालू होने के कारण नई लाइन में भी करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से जितेंद्र की मौके पर ही मौ_त हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श_व को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद श_व परिजनों को सौंप दिया गया।
छोटे भाई की मौ_त का सदमा नहीं सह पाए बड़े भाई:
जितेंद्र की मौ_त की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। छोटे भाई की मौ_त का समाचार सुनते ही 32 वर्षीय बड़े भाई प्रकाश चौहान को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अ_टैक आ गया।
परिजन उन्हें तत्काल कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ_त घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रकाश कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे, लेकिन छोटे भाई की मौ_त का सदमा उनके लिए जा_नलेवा साबित हुआ।
एक साथ उठीं दोनों भाइयों की अर्थियां:
परिवार के लिए यह दुखद संयोग था कि एक ही दिन दो भाइयों की मौ_त हो गई। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पीछे छूट गया परिवार:
जितेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जबकि प्रकाश अविवाहित थे। दोनों छह भाइयों के संयुक्त परिवार में रहते थे। उनके पिता अतर सिंह गांव में किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार के छह भाइयों में केवल दो की ही शादी हुई थी।
साथी कर्मचारी ने क्या बताया?
जितेंद्र के साथ काम कर रहे साथी मुकेश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद अचानक करंट दौड़ गया और जितेंद्र नीचे गिर पड़े। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में नमी या पास से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में आने जैसी वजहों से यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया