Friday , 11 September 2026
Breaking News

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, Sawai Madhopur) का जर्जर भवन अब छात्राओं (Girls Student) की सुरक्षा (Safety) और पढ़ाई के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की निरीक्षण रिपोर्ट में स्कूल (School) के अधिकांश कक्षों को असुरक्षित बताया गया है। इसके बाद एसडीएमसी सदस्यों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बैठक कर नए भवन के निर्माण और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। इस संबंध में जिला कलक्टर (Collector Sawai Madhopur) को ज्ञापन भी सौंपा गया।

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

PWD रिपोर्ट में सामने आई गंभीर स्थिति:

PWD की रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय के कुल 17 कक्षों में से 5 पूरी तरह जर्जर हैं, जबकि 9 कक्षों को व्यापक मरम्मत योग्य बताया गया है। यानी कुल 14 कक्ष वर्तमान में उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में विद्यालय में केवल 3 कक्ष ही उपयोग योग्य बचे हैं, जिनमें एक कार्यालय, एक आईसीटी लैब और एक स्टाफ रूम के रूप में इस्तेमाल हो रहा है।

430 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित:

विद्यालय में वर्तमान में करीब 430 छात्राओं का नामांकन है, जिनमें कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षार्थी भी शामिल हैं। पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने से नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो छात्राओं की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने उठाई ये मांगें:

बैठक में प्रशासक शबनम बानो, जगदीशी, रमेश, इमरान सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय भवन का दोबारा तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और नए भवन के निर्माण को जल्द स्वीकृति दी जाए। साथ ही, नया भवन बनने तक छात्राओं के लिए वैकल्पिक कक्षों और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।

स्कूल प्रभारी बोले- अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट:

विद्यालय प्रभारी कालूराम मीणा ने बताया कि PWD की निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विभागीय निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !