Friday , 11 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (A. P. J. Abdul Kalam) की पुण्यतिथि पर वतन फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में “वतन के कलाम को हमारा सलाम” थीम के अंतर्गत “मोहब्बत की सद्भावना रसोई” एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

 

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

कार्यक्रम के दौरान हजारों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भोजन वितरण किया गया तथा अंत में कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।

वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने कहा कि संस्था सेवा के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और इंसानियत की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, शिक्षा, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है।

संगठन प्रमुख हुसैन आर्मी ने कहा कि “मोहब्बत की सद्भावना रसोई” समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अपनत्व पहुंचाने का प्रयास है। संरक्षक राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्वयंसेवकों एवं आमजन के सहयोग को दिया।
प्रोफेसर रामलाल ने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मिश्रीलाल गोटेवाला ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बल दिया। रूमा नाज़ ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक सद्भाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

एडवोकेट रामस्वरूप साहू ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, जबकि एडवोकेट दानिश खान ने डॉ. कलाम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सुव्यवस्थित रूप से भोजन वितरण किया। वतन फाउंडेशन की छबड़ा शाखा के एडवोकेट अकील अहमद अफज़ल खान, इरफान खान एवं अरशान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सहयोग दिया।

श्रद्धांजलि सभा में मंजू गंगवाल, सुमन शर्मा, अनु जैन, पूजा मीना, गिर्राज सोनी, भोला विराज, अमन वाल्मीकि, विकार अहमद, मगरूब खान, मनोज लखवानी, जाबिर खान, लक्ष्मी चंद मलानी, सुरेश जैन, हरकचंद जैन, राजमल जैन, दीप जाटव, किशन महावर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में वतन फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !