सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ_वैध बजरी खनन (Sand Mining) और परिवहन के खिलाफ बौंली (Bonli) थाना पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं, जबकि अ_वैध बजरी का स्टॉक करने के मामले में एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Bonli) हिम्मत सिंह तथा वृत्ताधिकारी वृत बौंली उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 4 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, जस्टाना रोड और अलूदा गांव क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अ_वैध बजरी (Bajri) से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (Tractor-Trolley) जब्त की गईं। पुलिस (Rajasthan Police) को देखकर दोनों मामलों में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अ_वैध बजरी परिवहन के आरोप में बीएनएसएस एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर मालिकों और चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
इसके अलावा अलूदा गांव में करीब 30 टन अ_वैध बजरी का स्टॉक भी बरामद किया गया। जांच में यह स्टॉक मनीष पुत्र कालूराम मीणा निवासी अलूदा का होना सामने आया। पुलिस ने अ_वैध बजरी भंडारण के मामले में उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया