Wednesday , 12 August 2026
Breaking News

मुकंदरा टनल में भरा पानी, ट्रैफिक बंद, NH-52 पर लगा लंबा जाम

कोटा: Kota संभाग में बारिश (Barish) का दौर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) की मुकंदरा टनल (Mukundra Tunnel) में बरसाती पानी (Rain Water) भरने के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। टनल (Tunnel) में करीब एक फीट पानी बताया जा रहा है, जिसे पंपों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।

 

Water floods Mukundra Tunnel, traffic halted, massive traffic jam on NH-52 Kota Vikalp Times

 

टनल बंद होने के कारण मुंबई (Mumbai) की ओर से आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ NH-52 (Kota-Jhalawar) की तरफ डायवर्ट किया गया। इसके चलते दरा की नाल पर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति बन गई।

पहाड़ों से रिसकर टनल में पहुंचा पानी:

मंगलवार शाम चेचट (Chechat) और आसपास के इलाकों में तेज बारिश (Heavy Rain) हुई। बारिश के बाद पहाड़ियों से रिसकर बरसाती पानी मुकंदरा टनल (Mukundara Tunnel) में पहुंच गया। NHAI की टीम ने पानी निकालने के लिए पंप लगाए। टनल के दूसरे हिस्से से यातायात शुरू कर दिया गया है।

नवनेरा बांध के 6 गेट खुले

नवनेरा बांध में पानी की आवक कम होने के साथ पानी की निकासी भी घटाई गई है। बुधवार सुबह 8 बजे बांध के 6 गेट 14 मीटर खोलकर करीब 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

24 घंटे में 71.7 MM बारिश:

कोटा जिले में पिछले 24 घंटे में 71.7 MM बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश चेचट क्षेत्र में हुई। सुबह से शहर में बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अगस्त से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ सकता है और अगले एक सप्ताह में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

सीजन में अब तक 27% कम बारिश:

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त तक जिले में सामान्य बारिश 466.5 MM रहती है, जबकि इस सीजन में अब तक 342.5 MM बारिश हुई है। यानी औसत के मुकाबले करीब 27% कम बारिश दर्ज हुई है।

प्रमुख बांधों में जलस्तर

  • गांधी सागर: 1298.09 फीट — क्षमता 1312 फीट
  • राणा प्रताप सागर: 1140.5 फीट — क्षमता 1157 फीट
  • जवाहर सागर: 973.1 फीट — क्षमता 980 फीट
  • कोटा बैराज: 852.10 फीट — क्षमता 854 फीट

About Vikalp Times Desk

Check Also

30 e-buses to soon running in Kota, 4 have arrived, service to cover 20 routes Vikalp Times

कोटा में जल्द दौड़ेंगी 30 ई-बसें, 4 पहुंचीं, 20 रूटों पर मिलेगा सफर

कोटा: Kota शहरवासियों को जल्द ही प्रदूषण-मुक्त (Pollution Free) और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन (Transportation) की …

Grand event held at Meena High Court on World Tribal Day Vikalp Times

विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट में भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

दौसा: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Sand Mining Tonk Police Dumper FIR Rajasthan 8 Aug 26 Vikalp Times

50 हजार नहीं दिए तो खाली डंपर को बजरी से भरा बताया!, 6 पुलिसकर्मियों पर केस

टोंक: Tonk जिले में बजरी खनन (Sand Mining) से जुड़े एक मामले में कथित अ_वैध …

Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei Meeting 07 Aug 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में क्रा_इम मीटिंग, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने दिए सख्त निर्देश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !