8वीं के छात्रों को दी विदाई

भाडौती निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता में आज आठवीं के विद्यार्थीओं को विदाई दी। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश मीना ने बताया कि इस दौरान एसीबीईओ अनिल कुमार मीना ने छात्र-छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई करने व बिना किसी भय के साथ परीक्षा देने का मूलमंत्र दिया इस इस अवसर पर एसीबीईओ अनिल मीना, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद गुप्ता, व्याख्याता रामबाबू मीना, नरेश मीना, भगवान सहाय गुर्जर, रामचरण मीना, राधामोहन सिंह, आशीष राजौरा, कय्यूम खान, एएसएमसी सदस्य सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया