Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तो समाज मजबूत बनेगा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिला अधिकारता विभाग सवाई माधोपुर की सहायक निदेशक राशि लोडा ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा देश की सभी महिलाओं को जागरूक करने में अपना योगदान देवें। जब महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तो समाज मजबूत बनेगा। उन्होंने बताया कि लड़का व लड़की दोनों को समानता दें साथ ही लिंग आधारित जांच का अपराधी न बनने की सलाह दी। सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी।

woman aware rights society stronger
कार्यक्रम में ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमी चन्द मीना द्वारा विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि हर साल हम 8 मार्च को विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते है। समाज में उपजी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समस्याओं का निराकरण महिलाओं की साझेदारी के बिना अधूरा है। इसलिए हमे महिलाओं के समानाधिकार को बढ़ावा देना चाहिए ताकि समाज की हर महिला मजबूत बन सके। साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। पीसीपीएनडीटी के जिला समन्यवक आशीष गौतम ने अपने उद्बोधन में जेण्डर आधारित लिंग चयन पे पूछे जाने वाले सवाल, क्यों गुम हो रही है बेटियां गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र सवाई माधोपुर के प्रिंसीपल सैयद बलिग अहमद ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा व समाज में बेटियों एवं महिलाओं के साथ किये जाने वाले भेदभाव को मिटाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी महेश चन्द गुप्ता ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित जन समूह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रश्नों का जवाब दिया। सही जवाब देने वाली विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महिला सशक्तिकरण पर शपथ ली गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !