Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर की समझाईश पर 6 लोगों ने त्यागा तंबाकू का सेवन

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह आज खिलचीपुर के दौरे पर थे। यहां स्कूल के सामने उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर गुटखा, जर्दा, तंबाकू, शराब के सेवन से होने वाले नुकसान बताते हुए लोगों को इनका सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर डाॅ. सिंह की समझाईश का असर यह हुआ कि मौके पर मौजूद रामहेत मीना ने अपनी जेब में रखे गुटखे के पाउच निकालकर फैंक दिया तथा मौके पर तंबाकू का सेवन नहीं करने का प्रण किया। इसके देखा देख वहां खड़े बुद्धिप्रकाश, अश्विनी शर्मा, मुकेष कुमार राव, रामू गुर्जर, नरोत्तम दास ने भी गुटखा, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट नहीं खाने/पीने का प्रण लिया। सभी ने मिलकर गांव के युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के बारे में समझाने तथा लोगों को इस संबंध में जागरूक करने की मुहिम चलाने की शपथ भी ली। कलेक्टर एवं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छहों युवाओं की पहल की सराहना करते हुए अन्य युवकों को भी इनसे प्रेरणा लेकर तंबाकू सेवन नहीं करने का संदेश दिया।

6 people quit tobacco  advice collectorT
इस मौके पर कलेक्टर ने गांव के लोगों को पानी का दुरूपयोग नहीं करने, अपने आसपास सफाई रखने, नालियों को अवरूद्ध नहीं करने की बात कही। गांव के लोगों द्वारा खाली पड़े प्राथमिक विद्यालय के भवन का पशु चिकित्सालय के लिए उपयोग करने का आग्रह किया, इस पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !