Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बजरी अवैध स्टॉक करना पड़ा भारी

अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर हो रही लगातार कार्रवाई के बीच अवैध बजरी का स्टॉक पाए जाने पर एक मामले में खातेदारी जमीन को सिवायचक घोषित किया गया है।
मलारना डूंगर उपखंड मजिस्ट्रेट ने एक मुकदमे में फैसला सुनाते हुए खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध बजरी खनन संग्रहण करने पर खातेदारी जमीन को सिवायचक घोषित कर दिया है।
जिले में पुलिस, प्रशासन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में मलारना डूंगर उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेश से बजरी माफियाओं में खासी चर्चा है तथा उनमें इस तरह की कार्यवाही से अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण में कमी आने की आशा जताई जा रही है।

Malarna Dungar Subdivision Magistrate takes action regarding illegal gravel stock
उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध बजरी खनन संग्रहण के विरूद्ध तहसीलदार मलारना डूंगर द्वारा उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 177 में परिवादी घनश्याम, खिलाड़ी, मुरारी, ताराचन्द गुर्जर निवासी बिलोली नदी के विरूद्ध मुकदमा दायर किया था, जिसमें परिवादी द्वारा खातेदारी भूमि खसरा नम्बर 934 रकबा 0.11 हैक्टेयर पर बिना संपरिवर्तन कराये राज्य सरकार की अनुमति के बिना अवैध बजरी संग्रहण किया हुआ था। न्यायालय द्वारा बजरी के अवैध भंडारण की हुई खातेदारी की उक्त भूमि को सिवायचक घोषित किया है। साथ ही कृषि भूमि को अवैध बजरी संग्रहण एवं अन्य गैर कृषि कार्यों में उपयोग लेने वालों को चैतावनी दी है कि इस प्रकार कृषि भूमि का उपयोग बिना सक्षम अनुमति के गैर कृषि कार्याे में नही लें अन्यथा इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !