विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से आज यातायात पुलिस, कोतवाली, महिला थाना, सामान्य चिकित्सालय स्टाफ, पी.एम.ओ., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व मानटाउन थाने में 1500 मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा व ट्रस्ट व्यवस्थापक प्रधुम्न शर्मा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया