कोरोना महामारी की वजह से देश में लागू लाॅकडाउन के चलते इन दिनों शराब की दुकाने बन्द हैं। ऐसे में क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन के अमले ने आज पीपल्या गांव के समीप छापा मारकर करीब 5 सौ लीटर वाॅश एवं हथकड़ शराब बनाने के उपकरण व भट्टी को नष्ट किया।

नायब तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा ने बताया कि लाॅकडाउन की पालना हेतु आज जब पीपल्या गांव पहुंचे तो ग्रामीण से मिली सूचना पर रेतीले नाले में छापा मारा। इस दौरान पीपों, मटिकियों एवं ड्रम आदि में भरी करीब 5 सौ लीटर वाॅश एवं हथकड़ शराब बनाने की भट्टी एवं उपकरणों को नष्ट किया गया। लेकिन इस दौरान मौके से शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गये।
उन्होंने बताया की इससे पूर्व चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह, पुलिस दल व स्वयं सेवकों के सहयोग से ग्रांम पंचायत ईसरदा, ढाणी रायपुरा व धोली ग्राम में लगभग 11 हजार लीटर वाॅश को नष्ट किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया