Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गेट वाले बाबा ने बटन दबा कर किया ग्रामीण महिला विद्यापीठ की वेबसाइट का लोकार्पण

गत 25 वर्षों से ग्रामीण बालिका शिक्षा के लिए समर्पित सवाई माधोपुर मैनपुरा स्थित ग्रामीण महिला विद्यापीठ ने आज अपनी नई वेबसाइट www.gmvswm.com का लोकार्पण विद्यापीठ के स्थापना वर्ष से आज तक वहीं रहने वाले रामकुमार बाबा जिन्हें सभी गेट वाले बाबा भी कहते हैं, के हाथों आज बटन दबवा कर संपन्न किया।
इस अवसर पर संस्थापिका जसकौर मीना (सांसद – दौसा) ने संस्था के समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

inaugurated the website of Grameen Mahila Vidyapeeth
संस्था की निदेशक रचना मीना ने कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए विगत वर्षों में हमने यथासंभव प्रयास किए हैं एवं सदैव नवाचार को अपनाने के लिए तत्पर रह कर कदम बढ़ाए हैं ताकि बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बना सकें। इसी कड़ी में हमारी नई वेबसाइट हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों को आप सभी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी यह हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट के द्वारा ग्रामीण महिला विद्यापीठ के प्रकृति से आच्छादित प्रांगण से ले कर, शिक्षा व्यवस्था, सुविधाएं, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी और साथ ही हमारे सुविधा संपन्न छात्रावास और वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता डिजिटल शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। ऑनलाइन फॉर्म एवं इंक्वायरी भी वेबसाइट के द्वारा उपलब्ध रहेंगे। मीना ने कहा कि कई वर्षों से विज्ञान एवं कला संकाय में श्रेष्ठतम परीक्षा परिणाम देने वाले हमारे विद्यापीठ को सभी का सहयोग इसी भांति प्राप्त होता रहे यही हमारी अभिलाषा है।
इस दौरान संस्थापिका एवं अध्यक्ष जसकौर मीना, श्रीलाल मीना, अर्चना मीना, संस्था की निदेशक रचना मीना, सभी संस्था प्रधान, जिनमें मुकेश चंद जोशी (प्राचार्य, बी एड कॉलेज, एस टी सी कॉलेज),  श्रीकृष्ण शर्मा (प्राचार्य, बालाजी महिला पी जी महाविद्यालय), रेखा मंगल (प्रधानाचार्या ग्रामीण महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय), अल्ताफ़ अहमद ( उप प्रधानाचार्य),  नीलम नैथानी ( मुख्य समन्वयक), मनोज कुमार जैन (लेखाकार) आदि सभी की उपस्थिति उद्घाटन के समय मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !