Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना रेंडम सैंपलिंग के भय से छुपे दुकानदार

बौंली उपखण्ड मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना रेंडम सैंपलिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान में आमजन का सैंपलिंग में सहयोग नहीं मिलने से चिकित्सा कर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Shopkeepers hiding in fear of corona random sampling in bonli

रेंडम सैंपल टीम के प्रभारी लैब टेक्नीशियन कैलाश सैनी ने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय ने बौंली ब्लॉक को प्रतिदिन 100 रेंडम सैंपल करने का आदेश दे रखा है। जिसके तहत प्रतिदिन क्षेत्र में रेंडम सेंपलिंग की जाती है। इसी के तहत शुक्रवार दोपहर को उपखंड मुख्यालय के सदर बाजार में चिकित्सा विभाग की टीम के सदस्य अशोक वर्मा, दीपक चित्तौड़िया व अक्षय सैन द्वारा जब दुकानदारों की कोरोना रेंडम सैंपलिंग की कार्रवाई शुरू की गई तो अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर छिप गए। टीम ने जैसे-तैसे 66 दुकानदारों की रेंडम सैंपलिंग की।
सैंपलिंग टीम प्रभारी ने बताया कि यदि शनिवार की रिपोर्ट में क्षेत्र में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला तो फिर से सदर बाजार में रेंडम सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि विभाग द्वारा ली जा रही रेंडम सैंपलिंग में आमजन पूरा सहयोग करें ताकि समय से लोगों की जांच मिल सके।
गौरतलब है कि यहां से टीम के द्वारा लोगों के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज कोटा भेजे जाते हैं जहां से तीन दिवस में उसकी जांच रिपोर्ट आती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !