सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ व अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु अभियान चला रखा है। जिले के सभी थानाधिकारियों को भी अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए हुए है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक आरोपी को अवैध तलवार सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की शहर सवाई माधोपुर में एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है। जिस पर प्रभावी रूप से कार्रवाई करते हुए नोवेल कुमार उप निरीक्षक थाना कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर सद्दाम उर्फ़ रफीक पुत्र समसुद्दीन निवासी सोईकला थाना देहात श्योपुर मध्यप्रदेश को एक अवैध तलवार सहित गिरफ्तार किया। साथ ही थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर मुकदमा नं. 272/2020 धारा 4/25 में आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया