Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध देशी कट्टा व पांच कारतूस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ व अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु अभियान चला रखा है। जिले के सभी थानाधिकारियों को भी अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए हुए है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी कालूराम मीना के निर्देशन में दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी एवं स्पेशल टीम के सदस्यों द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व पांच जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Police arrested 2 accused with illegal desi katta and five cartridges

 

दिग्विजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति गंगापुर सिटी में हथियार लेकर घूम रहे है। इस पर सुरज्ञान सहायक उप निरीक्षक ने पुलिस जाप्ते के साथ तीन पुलिया ताजपुर रोड़ पर नाकाबन्दी शुरू की । तभी एक व्यक्ति घूमता हुआ नजर आया जिसने अपना नाम गौरव पुत्र ब्रजलाल निवासी नवाजीपुरा थाना पिलोदा बताया। जिसे चैक किया तो उसके पास एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान मुलिजम ने बताया की मेरा एक साथी रिंकू उर्फ लाला महूखुर्द चौराहे पर खड़ा है, जिसके पास भी अवैध कारतूस है। सूचना पर रामराज  सहायक उप निरीक्षक जाप्ते के साथ महूखुर्द चौराहा पहुंचे जहां रिंकू उर्फ लाला पुत्र बोदयाराम निवासी बझेडा थाना हिण्डोन सदर जिला करौली के कब्जे से अवैध पांच जिन्दा कारतूस बरामद हुए। मुलजिमों को गिरफ्तार कर दो अलग अलग मामले धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर जांच की जा रही है। मुलजिमों से हथियार रखने व बेंचने बाबत गहनता से पूछताछ जारी है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !