Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नायब तहसीलदार को बजरी माफियाओं ने दी जान से मारने की धमकी

बौंली क्षेत्र में शासन प्रशासन से बैखौफ बजरी माफिया अब इतना अधिक बेलगाम हो चुका है कि वह प्रशासनिक अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां देने लगा है। ऐसा ही एक मामला मित्रपुरा उप तहसील कार्यालय पर कार्यरत नायब तहसीलदार के साथ घटित हुआ है।
नायब तहसीलदार को बजरी माफियाओं द्वारा जान से मारने की धमकियां देने के बाद नायब तहसीलदार ने बौंली उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर उनकी स्वयं की सुरक्षा कराने व क्षेत्र से निकलने वाले अवैध बजरी के वाहनों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करा उन पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है।

Gravel mafia threatens to kill Naib Tehsildar bonli sawai madhopur

नायब तहसीलदार सीमा घुणावत ने उपखंड अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के दौरान पुलिस का किसी प्रकार से सहयोग नहीं मिलने व बजरी माफियाओं द्वारा उनकी कार्रवाई से क्षुब्ध होकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी है। 25 सितम्बर को भी उनके द्वारा बजरी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दौरान अल सुबह उन्होंने कई बार मित्रपुरा चौकी प्रभारी को फोन किए लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। उन्होने बताया कि जब पुलिस से बात होती है तब तक उनके द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान जब्त ट्रैक्टर ट्रॉलियों को माफिया के लोग छुड़ाकर ले जाते हैं। बजरी माफियाओं की ऐसी दबंगाई से एक निडर साहसी महिला अधिकारी जूझ रही है लेकिन उपखंड व जिला स्तर पर बैठे उच्च प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मुंह ताक रहे हैं।
नायब तहसीलदार ने पत्र में बताया कि उनके कार्यालय के सामने सहित क्षेत्र के विभिन्न कच्चे पक्के मार्गों से बजरी माफिया ओवरलोड बजरी भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से निकलते हैं। प्रतिदिन करीबन 70 से 80 अवैध बजरी वाहन निकल कर मोरेल नदी के रास्तों से दूसरे जिलों की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार एवं पुलिस की कार्यप्रणाली पर शक जाहिर करता है। नायब तहसीलदार ने पत्र में स्पष्ट बताया कि इन बजरी परिवहनकर्ता माफियाओं की दबंगई के आगे ग्रामीण भी बौने सिद्ध हो रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं लेकिन फिर भी यह लोग बाज नहीं आ रहे तथा जान से मारने की धमकियां देने पर तुले हुए हैं। कई लोग तो कार्यालय में आकर ही जान से मारने की धमकी दे जाते हैं।
क्षेत्र में बजरी माफियाओं की ऐसी दबंगई से बेखौफ निडर साहसी नायब तहसीलदार की ग्रामीण क्षेत्रों में उनके कार्यों को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं लेकिन पुलिस व प्रशासन में बैठे उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से आमजन भी तरह-तरह की चर्चाएं करने लगा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !