Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

315 बोर देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ व अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अभियान एवं पंचायत चुनाव को मध्यनजर रखते हुए जिले के सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए हुए है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए रविवार को गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, नारायण लाल शर्मा वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के निर्देशन में थानाधिकारी रामसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना की गठित टीम ने एक व्यक्ति को एक हथगढ 315 बोर देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

Police arrested one people with 315 bore desi katta and live cartridges at Sawai Madhopur

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबीरखास की सूचना पर ईलाका थाना सूरवाल के ग्राम मऊ के बांध की मोरी से हेमराज मीना पुत्र बबलू निवासी पढाना थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को एक हथगढ 315 बोर देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा नम्बर 173/2020 अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से अवैध हथियार खरीदने के बारें में अनुसंधान किया जा रहा है। मुल्जिम को पूर्व में भी थाना सूरवाल द्वारा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !