Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले की 41 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिये मतदान सम्पन्न

जिले की बामनवास पंचायत समिति की 38 और सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिये सोमवार 28 सितम्बर को मतदान हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में 81.44 प्रतिशत और सवाईमाधोपुर पंचायत समिति की आटूण कलां 79.39 प्रतिशत, पचीपल्या में 76.02 तथा रामडी में 87.99 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ मतदान केन्द्रों पर शाम साढ़े 5 बजे तक पहुंचे मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया देर तक जारी रही।
मतदान सुबह साढ़े 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। सरपंच के लिये ईवीएम और पंच के लिये मतपत्र से मतदान हुआ। दिव्यांगों में मतदान का विशेष उत्साह देखा गया। प्रत्येक बूथ पर उनके लिये व्हील चैयर, रैम्प आदि की व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के प्रशासनिक दावे थोथे साबित हुए। प्रशासनिक स्तर पर 2 गज दूरी के लिये गोले भी मार्क किये गये लेकिन वह सिर्फ मात्र दिखावा साबित हुऐ। अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की जबरदस्त भीड़ थी। वहीं उन मतदान केन्द्रों पर मौजूद अधिकांश पुलिसकर्मी तमाशबीन के रूप में दिखाई दिये।

 

Polling completed for Panch-Sarpanch posts in 41 Gram Panchayats of Sawai Madhopur
प्रशासन ने सभी मतदान केन्द्रों पर सेनेटाईजर की व्यवस्था किये जाने के दावे किये, लेकिन अधिकांश मतदान केन्द्रों पर जानकारी करने पर पता चला की वहाँ सेनेटाईजर उपलब्ध नहीं थे। कुछ बूथ पर सेनेटाईजर की बोतलें उपलब्ध थी लेकिन उनका उपयोग करते हुए कोई दिखाई नहीं दिया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई मतदान केन्द्रों का दौरा किया। एक जगह तो उन्होने स्वयं पुलिस वालों को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए लताड़ लगाई। एसपी व एडीशनल एसपी को भी पुलिस की लापरवाही के बारे में अवगत कराया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस एवं जिला प्रशासन में भी चुनाव व्यवस्था को लेकर सही तरीके का तालमेल नहीं था।
बामनवास में 38 ग्राम पंचायतों में 165 तथा सवाई माधोपुर में 3 ग्राम पंचायतों में 11 पोलिंग बूथ बनाये गये थे।
सुबह 10 बजे तक बामनवास में 18.92 प्रतिशत और सवाई माधोपुर में 15.79 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक यह क्रमशः 33.59 और 33.44 प्रतिशत पर पहुंच गया। शाम 3 बजे तक बामनवास में 64.76 प्रतिशत और सवाई माधोपुर में 61.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !