पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार आज जिले में सभी थानाधिकारीयों द्वारा A श्रेणी की नाकाबन्दी करवायी गई। नाकाबन्दी के दौरान जिले में कुल 861 वाहनों को चैक किया गया।

जिसमे 72 वाहनों का 206 एम.वी. एक्ट के तहत चालान किया गया तथा 29 वाहनों को 207 एम.वी. एक्ट के तहत जब्त किया गया। साथ ही बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने वालों पर 155 व्यक्तियों का चालान किया गया। सभी को कोरोना के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया व कोविड-19 की पालना करवाई गयी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया